फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two disputes led to a commotion at the police station gate, and six were charged with disturbing the peace.

Maharajganj News: दो विवादों को लेकर थाना गेट पर हुआ हंगामा, छह का शांतिभंग में चालान

Fri, 15 May 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two disputes led to a commotion at the police station gate, and six were charged with disturbing the peace.
पारिवारिक कलह और बच्चों के झगड़े ने पकड़ा तूल, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन

महराजगंज। स्थानीय थाना परिसर और उसके बाहर बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग विवादों से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक मामले में सगे भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद थाना गेट तक पहुंच गया, जबकि दूसरे मामले में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों घटनाओं में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पहली घटना नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर-एक की है। बाल्मिकी (25) और उसके छोटे भाई चन्द्रमणि (19) के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्ष चौक थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर शांत कराया और थाना परिसर से बाहर भेज दिया, लेकिन थाना गेट के बाहर पहुंचते ही दोनों फिर आपस में भिड़ गए। तेज आवाज में हो रहे विवाद के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर उपनिरीक्षक राघवेन्द्र यादव मय हमराह मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना बच्चों के पत्थर मारने को लेकर हुई। ग्राम दरहटा निवासी मनीष प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, भोजराज, सुमिता और दूसरे पक्ष के नीतीश वर्मा जांच के सिलसिले में चौक थाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला इतना बढ़ गया कि थाना गेट के बाहर दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद थमता नहीं दिखा। हंगामे के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मनीष प्रजापति समेत चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्यवाहक एसओ बृजभान यादव ने बताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो दोनों मामलों में स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed