फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two dental hygienists will be available today, deployment will take place soon.

Maharajganj News: आज मिलेंगे दो डेंटल हाइजीनिस्ट, जल्द होगी तैनाती

Fri, 01 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two dental hygienists will be available today, deployment will take place soon.
दांत के मरीजों को मिलेगी काफी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। दांत के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को दो डेंटल हाइजीनिस्ट मिलेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में दांतों के उपचार के लिए विशेषज्ञों की कमी है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दांत में दिक्कत होने के कारण लोगों को जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ता है। अब तक जिले के कई प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंटल डॉक्टरों के होने के बावजूद सहायकों (हाइजीनिस्ट) की कमी के कारण स्केलिंग, मसूड़ों की सफाई और अन्य मौखिक प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही थीं। इन दो नए पदों पर तैनाती से दंत ओपीडी में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


इस संबंध में सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा उपलब्ध कराना है। ज्वाइनिंग के तुरंत बाद इनकी तैनाती उन केंद्रों पर की जाएगी जहां मरीजों का अधिक दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed