{"_id":"9f885c167c5304bc0bdc43191ae2d7cf","slug":"two-deaths-fear-of-being-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की मौत, ठंड लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों की मौत, ठंड लगने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनसेरवां बाईपास तिराहे पर स्थित पेट्रोलपंप के सामने शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। वृद्ध की पहचान पनेवा गांव निवासी भोजई (65) के रूप में हुई है।
शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने आए तो एक दुकान के सामने चौखट पर एक वृद्ध को मृत अवस्था में देखा।
लोगों ने पुलिस और तहसीलदार को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच की तो जेब में दो हजार नकद और एक पर्ची पर मोबाइल नम्बर लिखा मिला। जिस पर पुलिस ने बात की तो पता चला कि मृतक के बेटे किरचन का नंबर है। किरचन ने पुलिस को बताया कि 22 दिसम्बर को मां रहिमा के साथ आंख का ऑपरेशन कराने के लिए पिता नेपाल के भैरहवां के लिए घर से निकले थे।
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि मृतक बृहस्पतिवार की दोपहर से आसपास भटक रहा था। लोगों की सूचना पर परसामलिक क्षेत्र के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गये और उन्होंने पहचान की और बताया कि वह दमे की बीमारी से पीड़ित थे। लोगों का कहना था कि मौत ठंड से हुई है तहसीलदार केशव प्रसाद का बताना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि वृद्ध की मौत किस कारण हुई।
विज्ञापन
घुघली/पुुरैना। रामपुर बल्डीहा निवासी एक शख्स की शुक्रवार को मौत हो गई। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी कैलाश गुप्ता की उस समय मौत हो गयी जब वह रोजी रोटी के लिए पिपरा मुंडेरी बाजार जा रहे थे। जैसे ही गांव के समीप पहुंचे थे कि रास्ते में ही लड़खड़ा कर गिर गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।