{"_id":"69a9ea6b0b1242cd1903a072","slug":"two-days-after-the-daughters-wedding-thieves-stole-everything-including-jewellery-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-172734-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो दिन बाद बेटी की शादी, गहने सहित सारा सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो दिन बाद बेटी की शादी, गहने सहित सारा सामान ले गए चोर
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट गांव में चोर एक घर से लाखों के गहने चुरा ले गए। पीड़ित परिवार में शनिवार को बेटी की शादी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पिपरा सोहट निवासी अनीता प्रजापति ने अपनी बहन की शादी के लिए घर में कपड़े, गहने, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पहले से ही इकट्ठा कर रखा था। बुधवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर घर में घुस आए और शादी के लिए रखा सात सिलिंडर, टीवी, फ्रीज, बर्तन, गेहूं, चावल, बैग सहित कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
शादी के लिए रखा गया अधिकांश सामान गायब था, जिससे परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने काफी मेहनत और बचत करके यह सामान जुटाया था। पीड़िता ने घटना की सूचना कोल्हुई थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है, ताकि तय समय पर शादी की रस्में पूरी हो सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है जांच की जा रही है।