{"_id":"6a3453025a5a1df3f30f927e","slug":"two-cars-with-indian-registration-plates-found-in-suspicious-circumstances-in-bhairahawa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179451-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैरहवा में संदिग्ध हालात में मिलीं भारतीय नंबर की दो कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैरहवा में संदिग्ध हालात में मिलीं भारतीय नंबर की दो कारें
विज्ञापन
कार्रवाई से नेपाल सीमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और वैधता को लेकर उठे सवाल
पुलिस ने बरामद वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय को सौंपा
सोनौली। सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दो भारतीय नंबर प्लेट की कारें बरामद की। इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और वैधता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही और इलाका पुलिस कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका-6 क्षेत्र में छापेमारी कर यूपी 53 बीडी 0029 और यूपी 53 डीएफ 6980 नंबर की दो कारों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 27 लाख नेपाली रुपये है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहन वहां कैसे पहुंचे और इनके वास्तविक मालिक कौन हैं। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बरामद दोनों वाहनों को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए बेलहिया स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में बेलहिया भंसार कार्यालय चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को लावारिस हालत में बरामद कर कस्टम कार्यालय को सौंपा है। नियमानुसार वाहनों को सीज कर जांच की जाएगी तथा उनके दस्तावेजों और स्वामित्व की पुष्टि की जाएगी।
सीमा क्षेत्र में भारतीय नंबर प्लेट के वाहनों की बरामदगी के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि कहीं वाहन चोरी करके नेपाल तो नहीं लाए गए, या फिर बिना आवश्यक कस्टम दस्तावेजों के सीमा पार पहुंचे हैं। पुलिस और कस्टम विभाग मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।