{"_id":"6a7a37d3035f7ca55106dae9","slug":"two-brothers-beaten-up-in-dispute-over-auto-drivers-one-seriously-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183071-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो चालकों के विवाद में दो भाइयों को पीटा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो चालकों के विवाद में दो भाइयों को पीटा, एक गंभीर
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमड़ी पुल पर ऑटो चलाने को लेकर दो चालकों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान इटहिया मंदिर जाने वाला मार्ग कुछ देर के लिए बाधित रहा।
ग्रामसभा रेगहिया के नौका टोला निवासी अकबर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा बुनियाद अली ऑटो चलाता है। रविवार को अमड़ी पुल पर उसकी बहुआर निवासी अमरजीत यादव से ऑटो चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अमरजीत यादव ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने बुनियाद अली और उसके छोटे भाई शोएब अख्तर की पिटाई कर दी।
मारपीट में शोएब अख्तर के सिर में गंभीर चोट आई जबकि बुनियाद के हाथ-पैर में चोट लगी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शोएब अख्तर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल से भी उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इसके बाद उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
निचलौल पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
फोटो परिचय:
अमड़ी पुल पर आपस में भिड़े ऑटो चालक।
गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल शोएब अख्तर।