फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bikes collide head-on, five injured

Maharajganj News: दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर, पांच घायल

Sat, 03 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, five injured
एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो लोग थे सवार
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया गया रेफर
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर बभनौली के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। तीन लोगों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी बृजेश साहनी (28) अपनी बहन पूनम देवी (35) व बहनोई राजन साहनी (38) निवासी बेलीपार गोरखपुर को लेकर शुक्रवार को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज की तरफ से महराजगंज के परतावल की तरफ जा रहे थे। अभी वह बभनौली के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर में पहले बाइक सवारों के अलावा दूसरे बाइक पर सवार उपेंद्र सिंह (40), राधेश्याम शर्मा (60) निवासी बभनौली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। बृजेश साहनी व राधेश्याम शर्मा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed