{"_id":"6a1b4e29173922ef96020f24","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-one-seriously-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178331-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
मिठौरा। नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे बाइक चला रहा युवक और उसके साथ बैठे बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 निवासी गुलशन कुमार (21) अपने मौसा केशवर (65) निवासी बरोहिया, थाना निचलौल को बाइक से लेकर नेपाल गए थे। नेपाल से वापस लौटते समय बहुआर बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायल बुजुर्ग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि युवक को भी चोटें लगी हैं। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है। घायल जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।