{"_id":"6a5fbf5dacf365752a004968","slug":"two-accused-apprehended-with-four-bags-of-urea-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181727-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार बोरी यूरिया के साथ दो आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार बोरी यूरिया के साथ दो आरोपी दबोचे गए
विज्ञापन
खनुआ। एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भारत-नेपाल सीमा स्थित केवटलिया गांव के पास से दो साइकिलों पर लदी चार बोरी यूरिया के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी डंडाहेड के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि ग्राम केवटालिया के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दो साइकिलों पर सामान लादकर नेपाल की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने विशेष गश्ती दल का गठन करके बताए गए मार्ग पर रवाना कर दिया। मौके पर जाकर गश्ती दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जो अपनी साइकिलों पर दो-दो बोरी खाद लादे हुए थे।
खाद से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद गश्ती दल के जवानों चार बोरी यूरिया के साथ दोनों साइकिलों को जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राजन जायसवाल व सागर गौंड़ निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया थाना सोनौली बताया।
विज्ञापन
साथ ही दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने खाद भारतीय क्षेत्र के ग्राम रामगढ़वा थाना नौतनवा से निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक देकर बिना किसी वैध कागजात के खरीदी है। वे इसको अवैध रास्ते से नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। गश्ती दल ने जब्ती मेमो तैयार कर अवैध यूरिया के साथ आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया है।