{"_id":"65a918b693004f1790015cbd","slug":"truck-overturned-on-breaker-villagers-demonstrated-to-remove-breaker-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14136-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्रेकर पर पलटा ट्रक, ग्रामीणों ने ब्रेकर हटवाने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्रेकर पर पलटा ट्रक, ग्रामीणों ने ब्रेकर हटवाने को किया प्रदर्शन
Thu, 18 Jan 2024 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर परसा मलिक पुलिस द्वारा पेड़ारी चौराहे पर बनवाए गए हार्ड ब्रेकर पर बुधवार देर रात कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ब्रेकर हटवाने की मांग की।
परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए कुछ माह पूर्व परसा मलिक थानाध्यक्ष ने ब्रेकर लगवाया था, जिससे चौराहे पर हो रही दुर्घटना कम हो सके, लेकिन मामला उल्टा हो गया। जबसे ब्रेकर लगवाया गया है तबसे रोजाना बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे गोरखपुर से कोयला लोड कर ट्रक महराजगंज, ठूठीबारी होते हुए पेड़ारी चौराहा पार कर रहा था।
कोहरे के कारण डबल ब्रेकर नहीं दिखाई दिया। इससे ट्रक का स्टेरिंग राड टूट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर चौराहा के लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से ट्रक चालक व खलासी को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई, जिसका प्राथमिक उपचार एक निजी क्लीनिक पर कराया गया। ब्रेकर हटवाने की मांग को लेकर महंत उदय राज दास, अकबर अली, विनोद कसौधन, शिवसागर चौधरी, विनोद प्रजापति, सुरेश चौधरी, पंकज पांडेय, पप्पू शर्मा, घनश्याम ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के विभाग अवर अभियंता राहुल प्रसाद जिज्ञासु ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।