{"_id":"69c58ed585ceb6405a08b100","slug":"truck-drivers-were-upset-due-to-non-availability-of-diesel-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174139-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजल न मिलने से परेशान दिखे ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजल न मिलने से परेशान दिखे ट्रक चालक
Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
-पंप संचालक दे रहे गैलन में डीजल-पेट्रोल
सोनौली। सीमावर्ती क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने के कारण सोनौली बॉर्डर से भारत और नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के पहिए रुक गए हैं। इस कारण नेपाल से सामानों का आयात और निर्यात दोनों प्रभावित हुआ है। वहीं, सोनौली कोतवाली के बगल स्थित एक पंप पर गैलन में ईंधन दिया जा रहा है।
नेपाल से लौटे पर्यटक भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने के कारण सीमा पर फंसे रहे। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सीमावर्ती क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप ड्राई हो गए, जिसके कारण सीमा पर अधिकतर ट्रकों के पहिए रुक गए। आयात-निर्यात के साथ ही नेपाल से वापस लौटे भारतीय पर्यटक वाहनों को काफी परेशानी हुई, जबकि सुबह कोतवाली के बगल स्थित एक पंप पर गैलन में तेल दिया जा रहा था।
ट्रांसपोर्ट संचालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि डीजल नहीं मिलने से सामान लोड कर उनकी 12 गाड़ियां खड़ी हैं। इसी तरह पर्यटक शुभम निवासी दिल्ली, किशन राजपूत, निवासी राजस्थान ने बताया कि अपने वाहन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर गए थे। नेपाल में भारतीय नंबर की गाड़ियों को सीमा पर पहुंचने के हिसाब से डीजल मिला और यहां पहुंचने पर कई पंप बंद मिले। सूचना मिली है कि नौतनवा बाईपास के पंप पर डीजल है। वहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि कुछ पंपों पर आज रात ईंधन पहुंच जाएगा। गैलन में ईंधन देने वाले संचालकों को चेतावनी दी गई है।