फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trespass in badoda up bank

घुघली के बड़ौदा यूपी बैंक में सेंध काटकर चोरी

Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
trespass in badoda up bank
घुघली के बड़ौदा यूपी बैंक में सेंध काटकर चोरी
विज्ञापन

घुघली। स्थानीय कस्बे में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में रविवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर जरूरी कागजात उठा ले गए। बैंक के अंदर रखा कुछ और सामान भी चोरी होने की बात कही जा रही है। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई।
नगर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में सोमवार की सुबह ब्रांच मैनेजर पहुंचे तो पश्चिम तरफ की दीवार में सेंध लगी मिली। बैंक के डीवीआर और राउटर को चोर उठा ले गए हैं। ऐसा लगता है कि चोर अपने साथ गैस कटर भी लाए थे। बैंक के कैश लॉकर को गैस कट्टर से काटने का भी प्रयास किया था। बैंक कर्मियों ने बताया कि चोर काफी शातिर थे, क्योंकि उन्होंने बड़ी ही चालाकी से बैंक के सायरन को भी बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक कमलकांत चतुर्वेदी ने बताया कि कितने कागजात, किस प्रकार के कागजात चोर ले गए हैं, एक्सपर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एएसपी निवेश कटियार, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
बड़ौदा यूपी बैंक में हुई सेंधमारी के संबंध में जांच करने आई फॉरेंसिक टीम ने पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। फिंगर प्रिंट लेकर जरूरी बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed