फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trees are the basis of human life, everyone's contribution is necessary in protecting the environment.

Maharajganj News: वृक्ष मानव जीवन के आधार, पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक का योगदान जरूरी

Sat, 06 Jun 2026 03:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Trees are the basis of human life, everyone's contribution is necessary in protecting the environment.
पुलिस लाइन में पौधा लगाते एसपी श​क्ति मोहन अवस्थी। 
पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

22वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने मुख्यालय और कार्यक्षेत्रों में रोपे 1065 पौधे
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए पौध लगाने के लिए प्रेरित किया।
रिजर्व पुलिस लाइंस में पौधरोपण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।
विज्ञापन

22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र की समस्त समवायों में जवानों ने कुल 1065 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया उपस्थित रहे। उनके साथ प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद कृष्ण गोपाल जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला के अलावा वाहिनी की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ सहित अधिकारियों और जवानों ने सहभागिता की। संदीक्षा उपाध्यक्षा नीतू जांगिड़ के नेतृत्व में संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा में एक पेड़ मां के नाम के तहत ब्लॉक परिसर, ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर एवं जंगल बड़हरा के अमृत सरोवर पर ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल, खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार त्रिवेदी, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद आदि ने पौधारोपण किया। इस दौरान उमेश प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, विवेक पटेल, अजय गौतम, फॉरेस्टर अजीत त्रिपाठी, श्यामसुंदर चौहान, कौशल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
सिसवा ब्लॉक के ग्राम रामपुरकला गांव में पौधरोपण किया गया। ग्राम सचिव योगेश मद्धेशिया ने बताया कि गांव के सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन जागृति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में आम का पौधा रोपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपानिवास पांडेय ने की। इस अवसर पर हरीलाल गुप्ता, हरिकेश विश्वकर्मा, सुंदर प्रसाद, रामदयाल, विजय चौरसिया, गजराज प्रसाद, शब्बीर खां, नसीम विश्वकर्मा, इसरार अहमद, कासिम, शैलेश तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार
सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज के तत्वावधान एवं 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाहिनी की प्रत्येक सीमा चौकियों में एक पेड़ मां के नाम थीम पर 500 पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
फोटो जरूरी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधरोपण



परतावल (वि)। भारतीय जनता पार्टी की चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी, पुनीत पांडेय, विष्णु सिंह, दीपक पांडेय, संदीप उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
किसान गोष्ठी के दौरान लगाए गए सहजन के पौधे
धानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समुदाय आधारित बाढ़ अनुकूल क्लस्टर मॉडल परियोजना कार्यालय धानी स्थित उन्मेष कक्ष में किसान गोष्ठी, पौधरोपण कार्यक्रम एवं नर्सरी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं, महिला समूहों तथा स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों ने सहजन (मोरिंगा) के पौधों का सामूहिक रोपण किया। विशेषज्ञों ने बताया कि सहजन एक बहुउपयोगी वृक्ष है, जिसकी पत्तियां, फलियां एवं अन्य भाग पोषण से भरपूर होते हैं। संस्था प्रमुख नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। संवाद

पौधरोपण के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज। जिला गंगा समिति की ओर से नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बलिया पुल घाट पर एक पेड़ मां के नाम-एक कदम हरित भविष्य के नाम अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता, जैव विविधता संवर्धन तथा पौधरोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर एवं नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों, गंगा प्रहरियों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने नदी तट से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इसके उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed