फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic jam reduced by 5 km; queue still 12 km long.

Maharajganj News: पांच किमी घट गया जाम, अभी भी 12 किमी लंबी कतार

Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam reduced by 5 km; queue still 12 km long.
नेपाल भंसार में शुक्रवार को नहीं मिल सका प्रवेश, शाम तक सिर्फ 82 मालवाहक वाहन पहुंचे
विज्ञापन



सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर करीब 10 दिनों से मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। नेपाल भंसार में वाहनों को अपेक्षित गति से प्रवेश नहीं मिल पाने के कारण भारतीय सीमा में जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के चलते ट्रक चालकों के साथ नेपाल के कारोबारी भी परेशान हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की देर रात तक वाहनों को नेपाल में प्रवेश दिलाए जाने के बाद जाम की कतार पांच किमी कम हो गई है।
स्थानीय पुलिस की सक्रियता के कारण भारतीय सीमा में करीब 12 किलोमीटर तक वाहनों की कतार रह गई है। बृहस्पतिवार को यह जाम करीब 17 किलोमीटर तक पहुंच गया था। शुक्रवार को भी नेपाल भंसार में वाहनों की निकासी की रफ्तार धीमी रही। जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे तक नेपाल भंसार विभाग की ओर से महज 82 मालवाहक वाहनों को ही प्रवेश दिया जा सका था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में वाहन अब भी सोनौली सीमा की ओर कतार में खड़े हैं। इससे सीमा क्षेत्र में यातायात का दबाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक करीब 600 वाहन को नेपाल प्रवेश मिला था। शुक्रवार को नेपाल भंसार परिसर वाहनों से पूरी तरह भर गया था। भंसार परिसर में पहले से मौजूद वाहनों की निकासी नहीं होने के कारण नए वाहनों को अंदर प्रवेश देने में परेशानी हो रही थी। परिसर से वाहनों की निकासी होने के बाद ही कतार में खड़े अन्य मालवाहक ट्रकों को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ते जाम को देखते हुए सोनौली पुलिस यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि नेपाल भंसार में जितने वाहनों को प्रवेश मिल रहा है, उन्हें व्यवस्थित तरीके से सीमा की ओर भेजा जाए ताकि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े। इस संबंध में कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि जाम कुछ कम हुआ है। वाहनों के नेपाल प्रवेश को लेकर भंसार के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
शुक्रवार को नेपाल भंसार में वाहनों के प्रवेश की गति धीमी रहने से जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। ट्रक चालक लंबे समय से सीमा पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई चालकों का कहना है कि लगातार कई दिनों तक सीमा पर खड़े रहने से समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

कुछ कारोबारियों ने दूसरे बॉर्डर का लिया सहारा



लगातार जाम और मालवाहक वाहनों के सीमित प्रवेश के कारण कुछ कारोबारियों ने अपना ट्रेंड रूट बदलना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ कारोबारियों ने दूसरे सीमा मार्गों से आयात शुरू कर दिया है ताकि माल की आपूर्ति में ज्यादा देरी न हो। इससे सोनौली सीमा के माध्यम से होने वाले कारोबार पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उधोग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने बताया कि अतिआवश्यक कई गाड़ियों को व्यापारियों ने निकट खनुवा और बढ़नी बॉर्डर से आयात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed