फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders to shut shop at loggerheads

दुकान बंद कराने में भिड़े व्यापारी

Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traders to shut shop at loggerheads
सोनार कल्याण समिति व व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दुकान बंद कराने के दौरान एक दुकानदार से झड़प हुई। - फोटो : विनोद गुप्ता
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दुकानें बंद करा रहे व्यापारी नेताओं की कुछ दुकानदारों से झड़प हो गई। अन्य लोगों के बीच बचाव कराने से मामला शांत हुआ। घटना बृहस्पतिवार को हुई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल व अन्य व्यापारी संगठनों ने बृहस्पतिवार को भारत बंद के आह्वान पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान काली पट्टी बांधकर पहुंचे कुछ दुकानदारों ने बस स्टेशन के समीप चरण शोभा की दुकान खुली रहने पर विरोध जताया। जिस पर दुकानदार प्रदीप ने कहा कि दुकान बंद कराना था तो पहले से बता दिए होते। अब सब दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं तो आप लोग बंद कराने आ रहे हैं। इसी बीच कुछ युवकों की प्रदीप से हाथापाई होने लगी। प्रदीप के कंट्रोल रूम की सूचना देने पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में प्रदीप ने दुकान बंद कर दिया। उसके बाद व्यापारी सक्सेना चौक पर पहुंच कर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंके उसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


 सोनार कल्याण समिति के महामंत्री अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कुछ ऐसे कदम उठा रही है। जिससे न सिर्फ देश का व्यवसाय चौपट हो जाएगा। बल्कि लाखों करोड़ों की संख्या में व्यवसायी और कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि सर्राफा व्यवसाय पर एक्साइज ड्यूटी लगाना, वायदा कारोबार को बढ़ावा देना तथा आनलाइन ट्रेडिंग कुछ ऐसे ही व्यवसाय एवं रोजगार विरोधी कदम है। जिनका आज पूरे देश में हड़ताल रखकर व्यवसाय जगत विरोध व्यक्त कर रहा है।कहा कि केंद्र सरकार अगर एक्साइज ड्यूटी हटाती नहीं है तो व्यापारी एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता,  आप के जिला संयोजक केएम अग्रवाल, रामप्रीत कसौधन, सम्पूर्णानन्द पटेल, सहायक मंत्री विजय सोनी, दिलीप वर्मा, दीनबंधु वर्मा के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी संघ अध्यक्ष शिवजी सोनी के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस दुर्गा मंदिर रोड, सोनार पट्टी मोहल्ला, फलमंडी, रेलवे स्टेशन, प्रेम चित्र मन्दिर रोड, सब्जी मंडी, स्टेट चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते सुनार पट्टी में पहुंचा। भगवती प्रसाद स्वर्णकार, संदीप सोनी, बीरन सोनी, मनोज सोनी, प्रभात सर्राफ, जितेन्द्र वर्मा, सतीश सोनी, संतोष, तारकेश्वर आदि रहे। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार मुजुरी, खुटहां व पनियरा के स्वर्ण व्यवसायियों न दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और पनियरा दुर्गा मंदिर चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला जलाया। 

मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक स्वर्ण व्यापारियों ने सिन्दुरिया, मिठौरा, बरोहिया ढ़ाला, टीकर, परसौनी, चौक, झनझनपुर में मेडिकल स्टोर व अन्य दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed