फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tractor-trolley loaded with soil seized on charges of illegal mining

Maharajganj News: अवैध खनन के आरोप में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with soil seized on charges of illegal mining
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड से बृहस्पतिवार की रात मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर सीज कर दिया गया। रात करीब 10 बजे एसडीएम नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, वार्ड के लोगों ने पूरी रात जेसीबी लगाकर खनन कराने और मिट्टी लेकर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली दौड़ाने की सूचना जिलाधिकारी को दी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तत्काल एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव वाहन की खोज में निकल पड़े। हालांकि जब तक अधिकारियों की टीम खनन स्थल तक पहुंचती तब तक खनन करा रहे लोग मौके से फरार हो गए। रास्ते में बहादुरशाह नगर वार्ड में मिट्टी लेकर आती हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ में आ गई। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर थानाध्यक्ष नौतनवा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed