फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toilets price money trasfer to 1284 pe

1284 लाभार्थियों को भेजी गई शौचालय निर्माण की धनराशि

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
toilets price money trasfer to 1284 pe
1284 लाभार्थियों को भेजी गई शौचालय निर्माण की रकम
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण : दस ब्लॉकों के 1284 लाभार्थियों को छह हजार रुपये की दर से भेजी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि को वितरित किए जाने का कार्य जारी है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के 1284 व्यक्तिगत लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 77 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि जिले के दस ब्लॉकों के जिन 1284 व्यक्तिगत लाभार्थियों में छह हजार की दर से प्रथम किश्त के रुप में 77 लाख चार हजार की धनराशि भेजी गई है, उसमें लक्ष्मीपुर के 17, फरेंदा के 97, घुघली के तीन, सदर के 22, बृजमनगंज के एक, निचलौल के सर्वाधिक 585, परतावल के 15, मिठौरा के 234 तथा सिसवा के 299 लाभार्थी हैं। धनराशि प्राप्त कर वे अपने शौचालय के निर्माण को गति प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे धनराशि निकाल शौचालय का तीव्र गति से निर्माण कराना सुनिश्चित करें जिससे कि दूसरी किश्त भी उन्हें समय से भेज दी जाए।
विज्ञापन

अब तक 22779 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि
जिले में अब तक कुल 22779 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों के भी मांगपत्र को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अभी भी लगभग 3000 लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed