फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today, women engaged in preparation

करवाचौथ आज, तैयारी में जुटी रहीं महिलाएं

Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Today, women engaged in preparation
करवाचौथ आज, तैयारी में जुटी रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। करवा चौथ के मद्देनजर शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही। सुहागिन महिलाएं शनिवार को पड़ने वाले करवा चौथ की व्रत की तैयारी में जुटी रहीं। सुहाग से संबंधित सामग्रियों समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। नव विवाहित महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में मेंहदी रचाई।
विज्ञापन


 रंग-बिरंगा करवा व सींक आदि के ठेलों पर महिलाएं व उनके परिवारीजन खरीदारी करते दिखे। महंगाई के बावजूद महिलाओं ने इस पर्व पर जमकर खरीदारी की। पति की लंबी आयु व सुहाग की रक्षा के लिए सुहागिनें शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पं. रामसूरत त्रिपाठी ने बताया कि दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम सुहाग के जोड़े में शृंगार कर महिलाएं चंद्रमा व गणेशजी की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद करवा के जरिए पति अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़वाते हैं। शहर में देर रात तक बाजार में करवा चौथ की तैयारियों के खरीदारों की भीड़ रही। बीते वर्ष की अपेक्षा महंगाई बढ़ने के बावजूद महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कपड़ा विक्रेता विकास जालान ने बताया कि प्योर सिफान, जयपुरिया, फैंसी प्रिंटेड, लांचे वाली साड़ी बाजार में करवा चौथ पर आई हैं। साड़ी विक्रेता ओम प्रकाश चतुर्वेदी बताते हैं कि इंब्रायडरी, स्टोन वर्क, नेट विथ वर्क, बाहुबली, लक्ष्मीपति, कढ़ाई आदि साड़ियों की खूब डिमांड है। टू कलर व थ्री कलर मिक्स साड़ियों का क्रेज बढ़ा है। बार्डर इम्ब्रायडरी व नेट टू कलर साड़ी खासा पसंद की जा रही है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed