फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today the fate of 27524 candidates will be decided

27524 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला 17-22-22

Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today the fate of 27524 candidates will be decided
27524 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैैसला
विज्ञापन

जिले के 12 स्थानों पर सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉकों में रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे 27524 प्रत्याशियों का मतपेटियों मेें बंद भाग्य भी खुलेगा। मतगणना को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में 19 अप्रैल को जिले के 3028 बूथों पर मतदान हुआ था। प्रधान पद के 881, जिला पंचायत सदस्य के 47, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1130 तथा ग्राम सदस्य पद के 10172 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले इन प्रत्याशियों की नजर अब मतगणना पर टिकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतगणना के उपरांत जिले में चुनाव लड़ रहे 27524 प्रत्याशियों का परिणाम सामने आ जाएगा। मतगणना को बेहतर ढंग से कराने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना कराने के लिए जिले में कुल 4048 कर्मियों को तैनात किया गया है। जिले भर में बना गए 404 टेबल पर जहां 3232 कर्मी गणना करेंगे वहीं शेष रिजर्व के रुप में भी रहेंगे। मतगणना के लिए शनिवार को दिन भर तैयारियां होती रहीं। सभी गणना स्थलों पर निर्वाचन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले सभी व्यक्तियों को एंटीजन टेस्ट से गुजरना होगा। इस टेस्ट में जो पॉजीटिव आएगा उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही अंदर जाने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इन स्थलों पर होगी मतगणना
जिले में जिन 12 स्थलों पर मतगणना कराई जानी है उसमें राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा, पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना, समेकित विद्यालय धनेवा, सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली, मंडी समिति नौतनवा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी, आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज व ब्लॉक मुख्यालय धानी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट भी करेंगे निगरानी
जिले के सभी 12 स्थलों पर होने वाली मतगणना के लिए कर्मी तो लगे ही हैं, निर्वाचन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट भी गणना कार्य की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed