फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today the Chief Minister will give the gift of development works worth six and a half billion rupees

Maharajganj News: मुख्यमंत्री आज साढ़े छह अरब के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Today the Chief Minister will give the gift of development works worth six and a half billion rupees
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को रोहिन बैराज के साथ बड़ी संख्या में होने वाले कार्यों की आधारशिला रखेंगे। वहीं पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित भी करेंगे। इसमें काफी संख्या में सड़क शामिल हैं। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 34834.02 लाख रुपये की 247 परियोजना का लोकार्पण तो 39601.63 लाख के 382 परियोजना का शिलान्यास होगा। पांच अप्रैल को सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री रोहिन बैराज पर बने हेलिपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। रोहिन बैराज के साथ साथ यहां अन्य कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे 11:20 बजे उनकी वापसी निर्धारित है। कुल एक घंटा 10 मिनट का उनका जनपद में पूरा कार्यक्रम है। इन सभी परियोजनाओं में रोहिन बैराज सबसे महत्वपूर्ण है। प्रांतीय निर्माण खंड की ओर से कराए गए 9672.20 लाख की लागत के 12 कार्य का लोकार्पण करेंगे। 444.42 लाख की लागत वाले निर्माण खंड के तीन कार्य का लोकार्पण तो 1425.05 लाख की योजना का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

सीएसडीएस की 3286.81 लाख के कार्य का लोकार्पण प्राविअ के एक कार्य 229.66 का लोकार्पण और 489.02 लाख के कार्य का शिलान्यास करेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण की 3414.11 लाख के चार कार्यों और यूपी प्रोजेक्ट बस्ती के एक कार्य और 520.02 लाख की दो परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed