फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   today poling parties will depart

तैयारी पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी

Fri, 03 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 03 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
today poling parties will depart
बैठक में मौजूद सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिले के 1112 केंद्रों के लिए 1762 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके पहले विधान सभावार काउंटर से स्टेशनरी प्राप्त करना होगा। मतदान कर्मियों को बूथ की जानकारी भी रवानगी से पहले दी जाएगी। चुनाव में 1500 महिला कर्मियों की भी ड्यूटी लगी है। 10 प्रतिशत कर्मी रिजर्व में हैं। 
विज्ञापन


चुनाव के लिए 99 सेक्टर, 10 जोनल के साथ ही दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एडीएम आरपी कश्यप और सीडीओ रामनेवास सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे। जिससे की ईवीएम में कहीं खराबी आने पर तुरंत ठीक किया जा सके। कुल 40 मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। 77 बूथों पर माइक्रोऑर्ब्जवर तैनात रहेंगे।  176 बूथों की वेबकॉस्टिंग होगी।
विज्ञापन


सभी पीएचसी और सीएचसी को सतर्क कर दिया गया है। स्टेशनरी थैले में भी दवाएं हैं। एसपी आवास के सामने एंबुलेंस तैनात है।  पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था है। कलेक्ट्रेट कैंपस में मेडिकल कैंप भी लगेगा। किसी कमर्चारी की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर तुरंत इलाज करेंगे।  डीएम वीके सिंह ने बताया के तैयारी पूरी है। जिला  अलग अलग काउंटर से निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को स्टेशनरी अन्य जरूरी प्रपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed