फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monkeys stealing fruits from shops, damaging household items and plants

Maharajganj News: बंदरों के आतंक से परेशान कस्बेवासी, छतों पर जाना हुआ मुश्किल

Sat, 10 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Monkeys stealing fruits from shops, damaging household items and plants
परतावल। श्यामदेउरवां कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। दर्जनों बंदरों का झुंड घरों की छतों और दुकानों के आसपास घूमता रहता है। इससे लोगों को अपने घरों में भी सतर्क रहना पड़ रहा है। बंदरों के डर से बच्चों और महिलाओं का छत पर जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदार भी इनके उत्पात से परेशान हैं। कस्बे में बंदरों का झुंड छतों पर लगे डिश एंटीना, पानी की टंकियों और गमलों में लगे पौधों को नुकसान पहुंचा रहा है। घरों में रखे फल-सब्जियों को भी बंदर उठा ले जा रहे हैं। चौराहे पर फल की दुकानों के आसपास बंदरों का झुंड पहुंचते ही दुकानदारों को सतर्क होना पड़ता है। बंदर मौका मिलते ही दुकानों में घुसकर फल उठा ले जाते हैं और सामान बिखेर देते हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। छतों पर जाने और घरों के बाहर निकलने में भी डर बना रहता है। बंदरों के उत्पात के कारण लोगों को अपने सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रिंकू जायसवाल, नीतेश गुप्त, विवेकानंद पाण्डेय, मनीष चौरसिया, आशीष जायसवाल, शिवम पाण्डेय, आदित्य अग्रवाल, राम गोविंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सोनू यादव ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed