{"_id":"69388ead5d0a13ccdd067968","slug":"today-is-the-last-auspicious-time-for-the-wedding-of-the-year-tomorrow-venus-sets-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166319-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साल का अंतिम सहालग मुहूर्त आज, कल शुक्र अस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साल का अंतिम सहालग मुहूर्त आज, कल शुक्र अस्त
विज्ञापन
महराजगंज। 2025 का आखिरी सहालग मुहूर्त आज होगा। कल से हो रहे शुक्र अस्त व फिर खरमास के कारण सनातन धर्मावलंबी मांगलिक आयोजनों से दूर रहेंगे। लग्न मुहूर्त अब मकर संक्रांति के बाद 2026 में प्रारंभ होगा।
नवंबर में देवोत्थान एकादशी से शुरू सहालग पर आज के बाद इस वर्ष विराम रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक, 11 दिसंबर को शुक्र अस्त होंगे और 16 दिसंबर को सूर्य शुक्र से धनु राशि में जाएंगे। इसके बाद खरमास के चलते मांगलिक आयोजन पूर्णतः बंद रहेंगे। शहनाई की धुन अब 2026 में 15 जनवरी के बाद सुनने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि हिंदू परंपरा के अनुसार, खरमास माह में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नींव पूजन सहित विभिन्न कार्य खरमास में वर्जित होते हैं। वहीं बृहस्पति या शुक्र के अस्त होने पर भी मांगलिक कार्य बंद होते हैं। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। सूर्य धुन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू होता है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा लेकिन जनवरी में शुक्र उदय नहीं हो रहे इस कारण विवाह के मुहूर्त फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होंगे।