{"_id":"67aa4ffd8464fd515b06ed13","slug":"tide-of-faith-jostling-among-devotees-for-maha-kumbh-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142375-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आस्था का ज्वार, महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आस्था का ज्वार, महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की
Tue, 11 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। वसंत पंचमी के बाद अब माघ पूर्णिमा के लिए श्रद्धालु निकलने लगे हैं। इसके चलते भीड़ बढ़ गई है। कई यात्री खड़े होकर रवाना हुए।
पिछले स्नान में महराजगंज डिपो ने 120 बसों को महाकुंभ भेजकर दिक्कत मोल ली थी, क्योंकि अधिक बसें जाने के कारण लोकल रूट पर परेशानी बढ़ गई थी। विषम परिस्थिति में अन्य डिपो से भी बसों की डिमांड नहीं पूरी हुई। इससे सीख लेकर 12 फरवरी माघ पूर्णिमा स्नान के लिए डिपो से सिर्फ 70 बसें लगाई गई हैं।
20 पनियरा, 20 निचलौल तो 30 बसें डिपो से लगाई गई हैं, लेकिन बसें कम पड़ रही हैं। रोडवेज बस स्टेशन पर सोमवार 10 बजे से ही महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। मेला के लिए आरक्षित बसें जाने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन
स्थित यह रही कि तमाम लोग बस में धक्का-मुक्की कर सवार हुए कि गोरखपुर जाकर वहां से दूसरी बस कर लेंगे। महाकुंभ के अलावा सहालग का दौर प्रभावी रहने के कारण लोकल रूटों पर भी यात्रियों की अधिकता हो गई है, जिसके कारण पनियरा, फरेंदा, निचलौल के लिए भी यात्री इंतजार करते दिखे।
महाकुंभ में 12 फरवरी के स्नान को देखते हुए 70 बसें लगाई गई हैं। डिपो से प्रयागराज की अधिकतर बसें जा चुकी हैं। 20 बसें सीतापुर से आ रही हैं। उसे महाकुंभ भेजा जाएगा।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज