{"_id":"65fc1d8167d59da3ad0e36e9","slug":"three-injured-including-two-women-in-fight-between-two-parties-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118377-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट दो महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट दो महिला समेत तीन घायल
Thu, 21 Mar 2024 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गांव खैराटी में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा क्षेत्र के गांव खैराटी में बुधवार की रात करीब आठ बजे सुनीता और सरोज के बीच रकम की लेनदेन की बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। देखते देखते लाठी-डंडा और ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष की सुनीता, वीरेंद्र और रिश्तेदारी में आई लक्ष्मीना घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सरोज देवी, शिव, सूरज तथा संजय के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद