फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three bike riders attacked the youths playing cricket

Maharajganj News: क्रिकेट खेल रहे युवकों पर बाइक सवार तीन युवकों ने किया हमला

Fri, 12 Sep 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders attacked the youths playing cricket
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा में वृहस्पतिवार को क्रिकेट खेल रहे युवकों पर तीन बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। शाम के समय गांव के कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण विवाद खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में उन्होंने खेल रहे युवकों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। हमले के बाद खेल रहे युवक शोर मचाने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के मारपीट की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को कल बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed