फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three BDO actions warning

तीन बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 24 Jun 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 24 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three BDO actions warning
तीन बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ओडीएफ गांवों को लेकर समीक्षा बैठक की। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब तक हुई प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने ओडीएफ गांवों की खराब प्रगति पर खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर, नौतनवां व निचलौल को चेतावनी दी। 
विज्ञापन


 इनके अलावा शौचालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर घुघली, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व मिठौरा के एडीओ पंचायत को एक सप्ताह में कार्य की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। सुधार न होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी।आयुक्त ने कहा कि जिले में 1246 गांवों के सापेक्ष अब तक मात्र 294 गांव ही ओडीएफ घोषित हो पाए हैं। अन्य 952 गांवों को दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करने के लिए अभियान चलाकर कार्य कराना होगा। इसके लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सप्ताह में दो दिन सत्यापन करें। साथ ही सभी बीडीओ ग्राम सचिवों से फीड बैक लेकर शाम 6 बजे तक जिला मुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।आयुक्त ने जेई, एईएस प्रभावित गांवों में शौचालयों के निर्माण के बारे में जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। कहा कि जेई, एईएस प्रभावित गांवों में शौचालयों के निर्माण तेजी से कराए जाएं। इसमें लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वही, आयुक्त ने जिलाधिकारी से कहा कि ओडीएफ को लेकर नियमित समीक्षा होनी चाहिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करें। बैठक में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, एडीएम न्यायिक  रतिभान वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed