फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused arrested with seven stolen batteries

Maharajganj News: चोरी की सात बैटरियों के साथ के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with seven stolen batteries
दो चोर और बैटरी खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा से चोरी हुई सात बैटरियों के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सभी सात बैटरियां बरामद कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, मऊपाकड़ निवासी लालचन्द ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 27 मई की सुबह करीब 3:50 बजे उनके घर के सामने खड़े ई-रिक्शा से चार बैटरियां, एक इंडियन कंपनी का भरा सिलेंडर तथा एक बैटरी चार्जर चोरी हो गईं। लालचंद ने बताया कि चोरी हुई बैटरियों में दो ओकाया तथा दो ईस्टमैन कंपनी की बैटरियां शामिल थीं। वहीं 26 मई की सुबह करीब 2 बजे उनके पड़ोसी अमन मद्देशिया के घर के सामने से भी तीन ओकाया बैटरियां चोरी हो गई थीं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और चोरी की बैटरियां खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र साहनी निवासी मधुबन, मनीष श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर तथा सलमान निवासी बरवा फाटक थाना कोतवाली जनपद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल सात बैटरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed