फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thought the record would be broken

Maharajganj News: लगा था टूट जाएगा मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड

Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thought the record would be broken
वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव की तुलना में छह प्रतिशत की गिरावट आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी दस निकायों में इस बार मतदान कराया गया। इसमें से चार निकाय ऐसे हैं जिसमें पहली बार चुनाव हुआ है। शेष बचे छह निकायों में वर्ष 2017 के नगर निकाय की तुलना में मतदान प्रतिशत में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
जिले में सुबह साते बजे मतदान प्रारंभ हुआ तो कुछ बूथों पर भीड़ नजर आई व कुछ बूथों पर सन्नाटा भी बिखरा मिला। बढ़ते समय के साथ नौ बजे से 11 बजे के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ा। 11 बजे से तीन बजे तक बढ़े मतदान प्रतिशत को देखकर लगा कि वर्ष 2017 का रिकार्ड टूटेगा, मगर तीन बजे से छह बजे से छह बजे के बीच तीन घंटे में मतदान की रफ्तार उस तरह से नहीं बढ़ी जैसी उम्मीद की जा रही थी। शाम छह बजे तक इन छह निकायों मेें कुल 68.61 प्रतिशत मतदान हो सका। वर्ष 2017 मेंं इन पुराने छह निकायों में कुल 74.65 प्रतिशत मतदान हुआ था, ऐसे में मतदान प्रतिशत में औसतन छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छह निकायों में हुए मतदान प्रतिशत का तुलनात्मक विवरण
निकाय का नाम---------------------- वर्ष 2017------------- वर्ष 2023
नगर पालिका महराजगंज-------------72.29------------------62.45
नगर पालिका नौतनवां----------------68.20------------------62.76
नगर पंचायत आनंदनगर-------------76.46------------------64.36
नगर पंचायत सोनौली-----------------75----------------------72.82
नगर पंचायत निचलौल---------------75.91-------------------74.22
नगर पंचायत घुघली------------------80.04-------------------75.05
...
सिसवा निकाय में इस बार नहीं हुआ मतदान
नगर पंचायत सिसवा बाजार मेंं वर्ष 2017 में हुए मतदान में कुल 71.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था, इस बार न्यायालय में मामला होने के नाते यहां पर चुनाव नहीं हुआ।
..
वर्ष 2012 में 65 प्रतिशत से कम हुआ था मतदान
वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में जिले में कुल 64.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसकी तुलना में इस बार मतदान में लगभग दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है।
..
इस साल नगर निकाय चुनाव में घुघली फिर से टॉप
बीते नगर निकाय चुनाव में भी घुघली के वोटरों ने ज्यादा सक्रियता दिखाते हुए सबसे ज्यादा मतदान किया। वर्ष 2017 में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार चुनाव में 75 प्रतिशत वोटिंग कर घुघली के मतदाता फिर से टाप पर हैं। महराजगंज नगर पालिका में वर्ष 2017 के मुकाबले कम वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed