फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Those responsible for fertilizer smuggling and overrating will be sent to jail.

Maharajganj News: खाद की तस्करी और ओवररेटिंग के मामलों में जेल भेजे जाएंगे जिम्मेदार

Fri, 05 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Those responsible for fertilizer smuggling and overrating will be sent to jail.
एसडीएम एवं जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेताओं के साथ बैठक कर उर्वरक बिक्री के नियम और कानून की दी जानकारी
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेगी खाद की दुकानें, गतिविधियों पर रहेगी नजर
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की दोपहर तहसील सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। इस दौरान खाद विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री से संबंधित विभिन्न नियमों और कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही तस्करी और ओवररेटिंग होने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी गई। वहीं कुछ नियमों को लेकर विक्रेताओं ने नाराजगी भी व्यक्त की।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश कृषि खाद, बीज, दवा व्यापारी किसान कल्याण ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे की ओर से एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कुछ नियमों में बदलाव करने करते हुए शोषण का आरोप लगाया। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक ही खाद की दुकानें खुलेंगी, किसान आईडी अनिवार्य रहेगा और दस्तावेज में दर्ज काश्तकारों के नाम के आधार पर ही खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौतनवा में पिछली बार तस्करी और ओवररेटिंग की विकराल समस्या सामने आई थी। इस बार ऐसी हरकत सामने आई तो दुकानदार अपने कृत्य के जिम्मेदार स्वयं होंगे। किसी भी परिस्थिति में यह हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिस किसी भी दुकानदार का नाम सामने आया तो उसके विरुद्ध न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी बल्कि उसे जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान श्रीनाथ धर दुबे, राजू दुबे, विजय शुक्ला, भोला यादव, महेंद्र राय, रामकेश सहानी, धर्मेंद्र चौरसिया, कृष्णगोपाल वर्मा, राजदेव, घनश्याम मौर्य, भीमशंकर पांडेय, अशोक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed