फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thirty thousand demanding honorarium

मानदेय तीस हजार करने की मांग

Fri, 30 Dec 2016 12:29 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand demanding honorarium
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 तीस हजार मानदेय करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी समायोजन से वंचित शिक्षा शिक्षामित्रों ने मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन जारी रहा। 
विज्ञापन

आर्दश शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिकेश चन्द्र पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मंशा के अनुरूप समान कार्य समान वेतन को ध्यान में रखते हुए सूबे की सरकार को अविलंब असमायोजित शिक्षामित्रों का मानदेय वृद्धि करते हुए तीस हजार प्रतिमाह कर दिया जाए। सरकार अगर समय रहते इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन

   शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मित्र संगठन अपने एकता के दम पर पूरे सूबे ही नहीं, बल्कि पूरे देश को अपनी ताकत का एहसास कराया है। ऐसे में सरकार जल्द ही असमायोजित शिक्षा मित्रों की मांग पर विचार नहीं करती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राजेश प्रजापति ने कहा कि समायोजित शिक्षा मित्र किसी भी दिशा में असमायोजित मित्रों के साथ है। रुद्र प्रताप शर्मा ने कहा कि सरकार कोर्ट का हवाला देकर समायोजन से किनारा बना रही है। लेकिन मानदेय वृद्धि में कोर्ट का कोई दबाव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   इस दौरान रविन्द्र यादव, महेन्द्र वर्मा, चन्द्रशेखर, टुनटुन मिश्रा, सविता सिंह, महेश सिंह, दिनेश कुमार ओझा, जितेन्द्र मिश्र के अलावा तमाम शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed