{"_id":"6068b09e8ebc3ef1095d26f3","slug":"thieves-ransacked-a-house-behind-a-police-post-maharajganj-news-gkp3907184153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पीछे चोरों ने एक घर को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पीछे चोरों ने एक घर को खंगाला
विज्ञापन
नौतनवां के मालवीय नगर वार्ड में चोरी की घटना के बाद जांच करते सीओ।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस चौकी के पीछे चोरों ने एक घर को खंगाला
नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे की पुलिस चौकी के पीछे मालवीय नगर वार्ड स्थित एक घर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी समेत जेवरात समेट ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सीओ और थानेदार ने मौके का जायजा लेकर जल्द पर्दाफाश का आश्वासन दिया। अस्पताल तिराहे पर चोरों ने एक दुकान में हाथ साफ किया। एक रात दो स्थानों पर हुई चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है।
कस्बे के मालवीय नगर वार्ड निवासी विनोद पटवा शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। देर रात चोरों ने उनके घर में घुसकर दूसरे कमरे में रखे अलमारी को खंगाल डाला। सुबह नींद खुली तो देखा घर और आलमारी में सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित विनोद पटवा ने बताया कि अलमारी में टेंट सामग्री खरीदने के लिए रखा करीब 85 हजार रुपये नकदी, जेवर आदि नहीं हैं। उधर, कस्बे के अस्पताल तिराहे पर स्थित फिरोज की दुकान में भी शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर पीछे के रास्ते का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखा एक बोरा तांबे का तार, रिपेयरिंग के लिए आया एक इनवर्टर, 15 पंखा समेत करीब 50 हजार का सामान उठा ले गए। दुकान स्वामी फिरोज अहमद निवासी बहादुर शाहनगर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
‘घर खाली छोड़कर जाएं तो पुलिस को दें सूचना’
नौतनवां। सीओ अजय सिंह चौहान ने नौतनवां, सोनौली, परसा मलिक तथा बरगदवा के थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि शिकायत मिली है कि जब कोई परिवार घर से कहीं बाहर या रिश्तेदारी में जाता है तो उसके घर चोरी हो जाती है। चोरी की घटना पर अंकुश के लिए थानाक्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाए कि घर खाली छोड़ने से पहले संबंधित थाने पर सूचना दी जाए।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि सभी थानेदार थाने पर एक रजिस्टर रखें जिसमें जिस गांव व कस्बा का परिवार घर से कहीं बाहर या रिश्तेदारी में जा रहा है उसका नाम, पता तथा घर छोड़कर जाने व आने का तारीख अंकित की जाए। उन क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी, गश्त, पिकेट, मोबाइल, कोबरा आदि पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि वह रात्रि में कम से कम दो बार उस घर की देखभाल करेंगे। सीओ ने यह भी निर्देश दिए कि रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जाए। संवाद