{"_id":"65b12cbcb327488b01033446","slug":"there-will-be-no-rent-on-agricultural-land-garbage-will-have-to-be-charged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-14457-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृषि योग्य भूमि पर नहीं लगेगा किराया, कूड़े का देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृषि योग्य भूमि पर नहीं लगेगा किराया, कूड़े का देना होगा शुल्क
Wed, 24 Jan 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज की पांचवीं बोर्ड की बैठक पूर्व में निर्धारित एजेंड के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को परंपरागत तरीके से सादगी एवं आकर्षण ढंग से मनाया जाए। खाली भूमि पर मासिक किराया निर्धारित किया गया।
संशोधित कर 0.10 पैसे वर्ग फीट निर्धारित किया गया है। पूर्व में निर्धारित खाली भूमि पर दर को समाप्त कर दिया गया। कृषि योग्य भूमि पर कोई मासिक किराया न लगाने का निर्णय लिया गया है। निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में जो भी सरकारी जमीन हैं उसे चिह्नित कर नगर पालिका का बोर्ड लगा दिया जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए शास्त्री नगर, साहूजी महराज नगर, सक्सेना नगर, सुभाष नगर, सिविल लाइन आदि मोहल्लों में शुल्क वसूली की जाए। डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति के ऊपर छत का निर्माण कराया जाए। अन्य प्रस्ताव बोर्ड द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इस दौरान दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जनिता, जितेन्द्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेन्द्र गुप्त मौजूद रहे। संवाद