फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There will be no penalty for not wearing helmet, bike will be seized

Maharajganj News: बिना हेलमेट अब जुर्माना नहीं, सीज की जाएगी बाइक

Sat, 13 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
There will be no penalty for not wearing helmet, bike will be seized
बिना हेलमेट बाइक चलाते युवा।
महराजगंज। नो हेलमेट-नो फ्यूल के बाद अब 16 सितंबर से परिवहन विभाग नई कार्रवाई की तैयारी में है। 16 सितंबर से बिना हेलमेट बाइक चलाते मिलने वालों से जुर्माना नहीं वसूल किया जाएगा, बल्कि उनकी बाइक सीज की जाएगी। परिवहन आयुक्त की तरफ से यह निर्देश एआरटीओ कार्यालय को दिए गए हैं। इसे विभाग यातायात पुलिस के साथ अमल में लाने की तैयारी पूरी करने में जुट गया है।
विज्ञापन

15 सितंबर तक इस कार्रवाई की जानकारी जगह- जगह बाइक सवारों को देकर सतर्क करने की कवायद में चलाई जा रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई होगी। बार-बार चेतावनी के बाद भी हेलमेट न लगाने पर वाहन सीज किया जाएगा। दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मृत्यु सिर पर लगने वाली चोट से होती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए अब विभाग ने हर हाल में हेलमेट की अनिवार्यता प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। जुर्माना, नो हेलमेट-नो फ्यूल जैसी तमाम कोशिश और अपीलों के बावजूद दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल नहीं हो रहा। ऐसी स्थिति में परिवहन व यातायात पुलिस सख्ती बढ़ाने जा रही है। सबसे पहले 15 सितंबर तक जगह- जगह बाइक सवारों को जागरूक किया जाएगा और 16 सितंबर से बिना हेलमेट मिलने पर बाइक सीज होगी। यातायात पुलिस प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राप्त निर्देश क्रम में पहले बाइक सवारों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed