{"_id":"6772f1b39fc3f77a2a078c88","slug":"there-will-be-crowd-in-temples-and-parks-also-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139410-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिरों और पार्कों में भी रहेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिरों और पार्कों में भी रहेगी भीड़
Tue, 31 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 2024 की विदाई और नये साल के स्वागत में लोग जुट गए हैं। कुछ लोग मंदिर में शीश नवाएंगे तो कुछ सैर सपाटे के साथ नव वर्ष का स्वागत करेंगे। होटल भी लोगों को लुभाने के लिए अपने वहां विशेष जायका और सूप उपलब्ध कराने की तैयारी में हैं।
पुराने वर्ष की आज जहां विदाई हो जाएगी वहीं बुधवार से 2025 प्रारंभ हो जाएगा। कोई बीते वर्ष की विदाई पर कार्यक्रम आयोजन इसलिए करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि 2024 खास रहा है। ऐसे में इस वर्ष की यादें जेहन में बनी रहे इसलिए वह आखिरी दिन खास तरीके से सेलीब्रेट करना चाहता है। 2025 के स्वागत करने की तैयारी में तो लगभग सभी को देखा जा रहा है। नया साल 2025 उनके लिए उपलब्धि लेकर आए और सुख, समृद्धि और निरोगी रखने वाला साबित हो इसके लिए पहले दिन को कुछ खास बनाना चाहता है।
युवाओं ने सैर सपाटे को खास तवज्जो दिया है। मुख्तार, चौथी, अभिषेक, संजय हमउम्र और 21 वर्ष की आयु के आसपास हैं। बताया कि वह लोग घूमने के लिए दर्जिनिया की तरफ बाइक से जाएंगे वहां ताल में मगरमच्छ करीब से देखेंगे।
विज्ञापन
एडवोकेट आलोक मिश्रा ने बताया कि वह अपने वकील मित्रों के साथ रामग्राम जाने की तैयारी में हैं। अनीता वर्मा, शिक्षिका हर्षिता जायसवाल, रंजना और श्रृष्टि ने बताया कि वह लोग परिवार के साथ कुड़िया देवी और बोकड़ा देवी मंदिर जो वनक्षेत्र के भीतर हैं वहीं जाएंगे। देव दर्शन के साथ घूमना भी हो जाएगा।