फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a jam in the city for more than two hours, children reached home late

Maharajganj News: शहर में दो घंटे से अधिक लगा जाम, देर से घर पहुंचे बच्चे

Tue, 05 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
There was a jam in the city for more than two hours, children reached home late
महराजगंज। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम लग रहा। घंटों स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में सक्सेना चौक पर बैरिकेडिंग कर यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों को रोक दिया था। गोरखपुर रोड से आने वाले वाहन रैली की भीड़ हटने तक रुके रहे। इस बीच कार व बाइक से आने जाने वाले भी परेशान रहे। मुख्य रोड की बात तो दूर शहर में लिंक रोड से आना जाना भी दुश्वार हो गया था। सक्सेना चौक से आगे बढ़ने पर बलिया नाला पुल पर रामदेव मिले। कार से फरेंदा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जाम के कारण आगे जाने के लिए नहीं मिल रहा है। करीब आधे घंटे से फंसा हूं। पता नहीं कब तक जाम समाप्त होगा।
विज्ञापन

बाइक से आ रहे सुधीर कुमार ने बताया कि धीरे धीरे आगे आगे बढ़ रहा हूं। गली के रास्ते से निचलौल रोड पर जा रहा हूं। जाने में समस्या हो रही है। शहर के लगभग सभी लिंग रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर जाने वाले बच्चों को हुई। स्कूलों की छूट्टी होने के बाद बस से बच्चे घर के लिए रवाना हुए तो रास्ते में उनकी बस जाम में फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक बच्चे जाम में परेशान रहे। भूख से परेशान बच्चे किसी तरह से घर पहुंचे तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा रोड पर दोनों तरफ सर्विस लेने से गुजरा दुश्वार हो गया था। सर्विस लेने से पैदल जा रहे नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन को देखते हुए शहर को पहले से कोई योजना नहीं बनाई गई, इस वजह से परेशानी हो रही है। कम से कम स्कूलों की छूट्टी कर देनी चाहिए थी, इससे बच्चे परेशान नहीं होते हैं। निचलौल रोड से बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहे धर्मेंद्र वर्मा जाम के कारण मऊपाकड़ में किनारे एक चाय की दुकान पर बैठे मिले। उन्होंने बताया कि बच्चे को लेकर बाइक से आगे जाना मुश्किल है। सोच रहा हूं की भीड़ थोड़ी कम हो जाय तो आगे जाऊं। जाम में इसी तरह से अन्य लोग भी परेशान रहे।
लिंक रोड से गुजरे में हुई परेशानी
शहर में सोनपति देवी महाविद्यालय से चिऊरहा रोड होकर जिला उद्योग तक जाने वाले रास्ते से गुजरना भी मुश्किल रहा। यही नहीं गबडूआ नहर के रास्ते से जाने पर भी समस्या हुई। पकड़ी में कई भारी वाहन रोक दिए गए थे। नामांकन समाप्त होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन बहाल हुआ।

शहर में भीड़ ज्यादा थी। प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस आवागमन बहाल करने में जुटी रही। समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था ठीक रखने की हर संभव कोशिश की गई।
अरूणेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed