फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no water supply in Rohin canal, farmers are worried

Maharajganj News: रोहिन नहर में पानी की सप्लाई नहीं, किसान चिंतित

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no water supply in Rohin canal, farmers are worried
नारायणी नहर मे पानी नही आने से सुखी पड़ी नहर।
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र में धान की नर्सरी की तैयारी जोरों पर चल रही है, लेकिन रोहिन नहर में पानी की सप्लाई नहीं होने से किसानों की पेशानी पर बल आ गया है।
विज्ञापन

धान की नर्सरी को लेकर चिंतित किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नौतनवा ब्लाॅक के रतनपुर स्थित रोहिन नदी में सिंचाई के उद्देश्य से 148 करोड़ रुपये की लागत से बैराज का निर्माण करके नहर निकाली गई है, जिसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 5 अप्रैल को किया था।
विज्ञापन

रोहिन बैराज से जो नहर निकली है, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक को जोड़ती है। नहर की कुल लंबाई माइनर और रजवाहा मिलाकर 45.363 किमी है। इस नहर से 65 गांवों के 16 हजार किसानों को पानी मिलने पर नौतनवा व लक्ष्मीपुर ब्लाॅक की 8811 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नहर की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ जगहों पर नहर के ऊपर पुलिया का निर्माण चल रहा था, वह भी पूर्ण हो गया है। मगर अभी भी बैराज के पास नहर में लाइनिंग का कार्य हो रहा है।
उधर, किसान धान की नर्सरी लगाने के लिए नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ किसान महंगे दामों पर डीजल खरीदकर पंपिंग सेट के सहारे धान की नर्सरी लगा रहे हैं।

क्षेत्र के किसान बाबू लाल यादव, शरीफुल, शंकर यादव, जित्तन मौर्या, राजेश मौर्या, भेलई यादव, जगदीश यादव, जयप्रकाश पांडेय, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रेम नरायन, शंकर, रामकेश साहनी, शाहआलम आदि का कहना है कि नहर मेंं पानी आ जाता तो नर्सरी लगाने में काफी मदद मिलती।

जेई उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बैराज से आगे नहर में 200 मीटर लाइनिंग का कार्य चल रहा है, जो करीब एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। इसके पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed