फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no treatment for bone problems

Maharajganj News: हड्डी की तकलीफ का नहीं मिल रहा इलाज

Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is no treatment for bone problems
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे हड्डी रोग मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां पर रोजाना करीब 200 से 300 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें 25 से 35 मरीज हड्डी रोग से पीड़ित होते हैं। जिन्हें 25 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर संचालित होता है। यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा खून की जांच जैसे मलेरिया, टाइफाइड, हिमोग्लोबिन, गर्भवती महिलाओं की जांच, हेपेटाइटिस सी सहित सामान्य जांच की सुविधा दी जाती है, लेकिन यहां एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच की सुविधाएं नहीं हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां पर तीन चिकित्सक तैनात हैं। इसमें अधीक्षक डॉ.अधिदेव कश्यप, डॉ. नाहिदा और डॉ. हसन, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा और सुशील उपाध्याय, वार्ड बॉय राजेंद्र प्रसाद और शमशेर खान, लैब टेक्नीशियन केके सिंह और विजय प्रसाद, स्टाफ नर्स नीतू सिंह, काजल वर्मा, सोभना दीपक, अमीना खातून, दीपिका यादव, पूनम मल्ल और लिपिक रितेश कुमार कार्यरत हैं। पीड़ित अनारी देवी ने बताया कि होली के दिन कीचड़ में गिरने से उनकी कमर में गंभीर मोच आ गई थी। इसके इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अधिक दूरी के कारण कैंपियरगंज जाकर एक्स-रे और इलाज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि यदि पनियरा में ही हड्डी रोग विशेषज्ञ होते तो उन्हें इतनी भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई करते समय खेत में गिरने से उनके दाहिने हाथ में मोच आ गई। जब इलाज के लिए पीएचसी पनियरा पहुंचे तो उन्हें रेफर कर दिया गया। मजबूरी में उन्हें पीपीगंज जाना पड़ा। जहां इलाज पर अधिक खर्च हो गया। शांति ने बताया कि वह थायरॉइड की जांच के लिए पीएचसी पनियरा गई थीं, लेकिन वहां इसकी जांच की सुविधा नहीं थी।

बालकिशुन, दीनदयाल, सितेंद्र गुप्ता, नवीन यादव, शिव हरि जायसवाल आदि का कहना है कि यहां सभी विशेषज्ञ डॉक्टर और जांच की सुविधाएं होनी चाहिए। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और थायरॉइड जैसी सामान्य जांच की सुविधा न होना चिंताजनक है। लोगों ने जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और थायरॉइड जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed