{"_id":"68224970f0380555bf04eb5b","slug":"there-is-no-roadways-bus-facility-on-kaptanganj-ghughli-siswa-route-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148993-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कप्तानगंज-घुघली-सिसवा मार्ग पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कप्तानगंज-घुघली-सिसवा मार्ग पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं
Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय कस्बे से सिसवा ठूठीबारी जाने के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं होने से लोगों को अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि सोमवार को कप्तानगंज से घुघली होते हुए सिसवा ठूठीबारी रोड पर रोडवेज की सेवा नहीं मिल सकी।
मकसूदन रौनियार, शीला, मनोज ने कहा कि अगर रोडवेज बस सेवा होती तो जगह-जगह सवारी बदलने की झंझट नहीं होती। राजबहादुर ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घुघली शहर है। यहां से एक तरफ कप्तानगंज करीब 17 किलोमीटर दूर है। अगर घुघली से कप्तानगंज जाने के लिए 40 रुपये किराया देना पड़ता है।
वहीं दूसरी तरफ सिसवा बाजार जाने के लिए 30 रुपये, सिसवा से निचलौल 60 रुपये, सिसवा से ठूठीबारी 40 रुपये किराया देना पड़ता है। भुवना निवासी अखिलेश ने बताया कि पिछले सप्ताह हम चार जगह सवारी बदलने के बाद नौतनवा पहुंचे। इसमें करीब 160 रुपये से अधिक का किराया लगता है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र साहनी ने कहा कि रोडवेज की सेवा सबसे बेहतर है, लेकिन घुघली, सिसवा, कप्तानगंज, ठूठीबारी मार्ग पर रोडवेज बस न होने से काफी दिक्कत होती है। निजी टैक्सी चालक मनमाना किराया लेते हैं। विरोध करने पर मारपीट की स्थिति आ जाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया इस रूट पर सवारी की संख्या मानक के अनुसार नहीं है। जिससे बस संचालित नहीं होती है।