फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no relief from the fear of leopard and its cubs

Maharajganj News: तेंदुए और उसके शावकों के भय से निजात नहीं

Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the fear of leopard and its cubs
घुघली। पकड़ियार विशुनपुर, नारायण टोला, मेदनीपुर और कोटिया गांव के ग्रामीण क्षेत्र में मंडरा रहे तेंदुए और उसके शावकों के आतंक से मुक्ति नहीं पा सके हैं। करीब तीन माह से क्षेत्रीय ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन

मगर वन विभाग के अधिकारी तेंदुए का लोकेशन नहीं मिलने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। बताया गया कि रविवार की रात में पकड़ियार बिशुनपुर गांव के धनंजय यादव ने करीब 11 बजे तेंदुए को मुर्गी फार्म पर देखा। उन्होंने लोगों को इसकी जानकारी दी और उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

उसी रात दो बजे गुड्डू तिवारी अपने घर की छत पर गर्मी की वजह से टहल रहे थे, तो उन्हें कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ सड़क पर बैठा हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कुत्तों के ज्यादा भौंकने पर वहां से भाग गया। डिप्टी रेंजर कासिम अली ने बताया की विभाग के लोग वहां गए, मगर सटीक लोकेशन नहीं मिल पाने से विभागीय कर्मचारी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। जैसे ही उसकी सटीक लोकेशन मिलेगी, क्षेत्रीय लोगों को उसके भय से मुक्ति दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed