फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no rate list at Sahaj Jan Seva Kendras, the pockets of the needy are being cut.

Maharajganj News: सहज जनसेवा केंद्रों पर नहीं रेट लिस्ट नहीं, जरूरतमंदों की कट रही जेब

Sun, 14 Jan 2024 02:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
There is no rate list at Sahaj Jan Seva Kendras, the pockets of the needy are being cut.
निचलौल शहर स्थित सहज जन सेवा केंद्र पर आवेदन कराते राजमणि ।
महराजगंज। जिले में 2530 सहज जनसेवा केंद्र संचालित हैं। यहां हजारों लोग रोजाना खतौनी, जन्म, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र निकालने के लिए आते हैं।रेट लिस्ट न होने के कारण संचालक लोगों से 20-30 की जगह 60 से 70 रुपये वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला की टीम की पड़ताल में सहज सेवा केंद्रों की खामियां सामने आईं। संचालक ने आवेदकों से खतौनी के लिए 60 रुपये वसूले। इसी तरह निचलौल क्षेत्र के चार केंद्रों पर भी मनमानी वसूली की जा रही थी। यहां भी रेट लिस्ट नहीं मिला। ई-डिस्ट्रीक मैनेजर के अनुसार, सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने व जरूरी दस्तावेजों को हासिल करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर न काटना पड़े। इसके मद्देनजर प्रमुख बाजारों व ग्राम पंचायतों में सहज जनसेवा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। यहीं से रोजगार के लिए आवेदन के साथ ही खतौनी, जन्म प्रमाण, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जाते हैं। हर सुविधा के लिए रेट भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं विभागीय अधिकारियों की मानें तो लाइसेंस जारी करते समय संचालकों को केंद्र पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए जाते हैं। हर सुविधा का शुल्क भी निर्धारित है। इससे ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलती है। लेकिन केंद्र संचालन मनमानी कर रहे हैं। 20 से 30 रुपये लेने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभाग से जुड़ी सेवा के लिए आवेदन होते हैं

सहज जनसेवा केंद्रों से जन शिकायत सेवा (आईजीआरएस), राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण, नगरीय विकास विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, प्रशिक्षण और रोजगार, श्रम विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, वाणिज्य कर विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, मनोरंजन कर विभाग, पुलिस विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, स्टांप और पंजीकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, पशुपालन विभाग, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, डेयरी विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग, विधिक माप विज्ञान, आबकारी विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, आवास और शहरी नियोजन विभाग, उप्र अग्निशमन विभाग, उप्र मत्स्य विभाग, भूगर्भ जल विभाग, उप्र राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, कृषि विभाग आदि के आवेदन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed