फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no overbridge at the level crossing.

Maharajganj News: समपार फाटक पर ओवरब्रिज नहीं

Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
There is no overbridge at the level crossing.
फरेंदा। गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब प्रेम पोखरा समपार फाटक और धानी ढाला समपार फाटक पर ओवरब्रिज नहीं होने से राहगीर परेशान रहते हैं। एक घंटे में कई ट्रेनों के आवागमन से राहगीराें को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर ओवरब्रिज की मांग की लेकिन विभाग की उदासीन रवैये के कारण किसी ने सुधि नहीं ली। आनंदनगर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर प्रेम पोखरा समपार फाटक स्थित है। रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इस रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

साथ ही सिद्धार्थनगर व धानी क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांव के लोगों का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने से सबसे अधिक परेशानी छात्रों और बीमार लोगों को होता है। मालगाड़ी आने के दौरान काफी समय तक फाटक बंद रहता है। इससे छात्रों को विद्यालय पहुंचने में देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, अरविंद मिश्रा, रामसरन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र कुमार ने बताया कि समपार फाटक पर ओवरब्रिज न होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed