फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no deadlock on online attendance, teachers are preparing to increase the convenience.

Maharajganj News: ऑनलाइन हाजिरी पर गतिरोध नहीं सहूलियत बढ़वाने की तैयारी में शिक्षक

Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
There is no deadlock on online attendance, teachers are preparing to increase the convenience.
परिषदीय स्कूलों में कोर्ट के निर्देश पर दोबारा शासनादेश
विज्ञापन

1500 से अधिक स्कूलों में 3,500 शिक्षकों की तैनाती
महराजगंज। परिषदीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का शासनादेश एक बार फिर जारी किया गया है। इसे नए शिक्षा सत्र से प्रभावी करने में विभाग जुट गया है। शिक्षक संगठनों ने इस पर गतिरोध न करते हुए सहूलियत बढ़वाने की रूपरेखा तैयार की है। आने वाले समय में वह अपनी कुछ मांग इस प्रक्रिया की स्वीकृति के एवज में पूरा कराने की तैयारी में है।
परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए पिछले वर्ष शासन ने पहल की। लेकिन शैक्षिक संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के बीच इसे रोक दिया गया। इस वर्ष कोर्ट के निर्देश पर उपस्थिति के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय जैसे बदलाव के जरिये प्रभावी करने का शासनादेश जारी किया गया। ऑनलाइन हाजिरी की खिलाफत में अग्रणी रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस शासनादेश को स्वीकारने की रूपरेखा तय की है। लेकिन ऑनलाइन हाजिरी के बदले मूल कार्यों से इतर कार्य न लिए जाने की मांग मनवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वर्जन
ऑनलाइन उपस्थिति का प्रावधान हम स्वीकार करते हैं। लेकिन इसके एवज में गारंटी चाहिए कि शैक्षणिक से इतर अन्य किसी भी कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए हैं न की निर्वाचन व अन्य गतिविधि के लिए। अतिरिक्त जिम्मेदारी से मूल दायित्व में शिक्षक पीछे रह जाते हैं और नुकसान होता है। इसलिए हम उक्त के लिए मांग पत्र शीघ्र विभाग को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश पाठक, संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, महराजगंज।
-----------
परिषदीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का शासनादेश जारी हुआ है। प्राप्त निर्देश के क्रम में इसे प्रभावी किया जाएगा। शिक्षक संगठन मांग पत्र इत्यादि देंगे तो उसे भी शासन के संज्ञान में विभाग लाएगा।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed