फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no bus facility from the district headquarters to Mujuri, people are troubled.

Maharajganj News: जिला मुख्यालय से मुजुरी जाने के लिए बस सुविधा नहीं, लोग परेशान

Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
There is no bus facility from the district headquarters to Mujuri, people are troubled.
मुजुरी बाजार कस्बे से से जिला मुख्यालय आने में एक यात्री को किराए पर खर्च करना पड़ता है 100 रुपये
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को नियमित जाना पड़ता है जिला मुख्यालय
महराजगंज। मुजुरी बाजार कस्बे से जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। मजबूरी में स्थानीय लोगों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। निजी व्यवसायिक वाहनों में किराए का भुगतान करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के मुजुरी बाजार कस्बे से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुजुरी बाजार और इससे जुड़े आसपास के गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय में स्थित तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, जिला अस्पताल, दीवानी न्यायालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को ऑटो, मैजिक, निजी टैक्सी या अन्य सवारी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। इन वाहनों का किराया अधिक होने के कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

अजय निषाद ने बताया कि वर्ष 2017 में गांगी बाजार होते हुए मुजुरी मार्ग से पनियरा होकर जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। उस समय लोगों को काफी राहत मिली थी और यात्रियों की संख्या भी अच्छी रही। लेकिन यह सेवा महज करीब दो माह ही संचालित हो सकी। इसके बाद से अब तक इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मंसूरगंज के राधेश्याम ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए कई जगहों पर सवारी बदलनी पड़ती है। लगभग 100 रुपये तक किराए पर खर्च हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मुजुरी बाजार से पनियरा होते हुए जिला मुख्यालय के लिए जल्द ही रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे न केवल किराया कम होगा बल्कि लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा भी संभव हो सकेगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed