फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is a plan to deploy 1,165 policemen for security arrangements.

Maharajganj News: दशहरा को लेकर भारत से सटे 17 नाकों पर नेपाल ने बढ़ाई चौकसी

Sun, 11 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
There is a plan to deploy 1,165 policemen for security arrangements.
सोनौली। दशहरा-दिवाली त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर सोनौली से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले में सीमा से लेकर बाजारों तक निगरानी बढ़ाई जा रही है। तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 17 सीमा नाकों पर सख्ती से जांच होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,165 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि जिले में 298 ड्यूटी एवं परिचालन व्यवस्थाओं के तहत उपलब्ध पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग उच्च निकाय से की जाएगी। सुरक्षा के लिए मोबाइल, पैदल और बाइक से गश्त बढ़ाने के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। त्वरित प्रतिकार्य दल (क्यूआरटी) को सक्रिय रखा जाएगा।
विज्ञापन

बाजारों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, आभूषण दुकानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, राजमार्गों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ेगी। भगवानपुर, मउडिहवा, बेलहिया और कालीदह समेत 17 सीमा नाकों पर जांच कड़ी की जाएगी। अवैध पटाखों, आतिशबाजी और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी रहेगी। गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed