{"_id":"68d44ac00d8baf15b705697c","slug":"there-is-a-crisis-due-to-lack-of-bus-service-from-the-headquarters-to-ghughli-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160357-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यालय से घुघली के लिए बस सेवा न होने से संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यालय से घुघली के लिए बस सेवा न होने से संकट
Thu, 25 Sep 2025 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय से घुघली ब्लाॅक की दूरी महज 24 किमी है। बावजूद रूट पर रोडवेज सेवा का संचालन नहीं है। लोगों को घुघली की यात्रा प्राइवेट साधनों के भरोसे पूरी करनी पड़ती है।
जनपद मुख्यालय जाने के लिए महराजगंज-गोरखपुर रूट के शिकारपुर चौराहे से रास्ता घुघली कस्बे के लिए कटा है। शिकारपुर तक आवागमन में कोई असुविधा नहीं, लेकिन यहां से लगभग 12 किमी की दूरी के लिए सिर्फ ऑटो जैसे वाहनों का ही सहारा है। मुख्यालय से अगर घुघली तक सीधी सेवा चाहते हैं तब भी ऑटो ही सहारा है। घुघली निवासी रमेश मोदनवाल, अरविंद पटेल, राकेश व हरिओम का कहना है कि पहले एक रोडवेज इस रूट पर थी, जो मुख्यालय से घुघली-कोटवां होते हुए पडरौना तक जाती थी, लेकिन इस सेवा पर कोविड में ब्रेक लगा तो संचालन फिर नहीं शुरू हो सका। बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील, दीवानी न्यायालय व अस्पताल के लिए मुख्यालय तक यात्रा करते हैं, लेकिन रोडवेज सेवा न होने से परेशान होते हैं।