फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft by breaking the lock of a closed house

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

Sun, 06 Nov 2022 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of a closed house
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर परतावल -गोरखपुर मुख्यमार्ग पर बसहियां पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।
यह घटना तब हुई, जब घर के सभी लोग बसहिया गांव स्थित अपने दूसरे घर में गए थे।
चोरी की इस घटना की जानकारी शनिवार को सुबह जब मकान मालिक का बेटा घर आया तब हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बसहियां खुर्द निवासी पन्नेलाल जायसवाल गांव से लगभग एक किमी दूर पेट्रोल पंप के पास घर बनवाए हैं। नौकरी करने के लिए वह विदेश में रहते हैं। घर पर पत्नी अंगिरा देवी व पुत्र संजू जायसवाल रहते हैं। शुक्रवार रात में संजू अपनी मां के साथ गांव गए थे और रात को वहीं रुक गए। सुबह जब वापस आए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी, बाक्स व बेड सब कुछ खुला हुआ था और सामान इधर- उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अंगिरा देवी के अनुसार घर में रखा 15 हजार नकद, कान का टप्स, इन्वर्टर बैट्री, सिलाई मशीन, होम थियेटर, स्कूल बैग, कपड़ा समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुई है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed