फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man killed old woman in maharajganj

Maharajganj News: पड़ोसी के घर में घुसे युवक ने की हत्या, वृद्धा को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Thu, 16 Mar 2023 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Thu, 16 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

वृद्धा की हत्या के आरोप में पकड़ा गया युवक मुकेश नशे की हालत में मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उसे नशे की लत है। पुलिस की तलाशी में उसके पास 5500 रुपये मिले। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
young man killed old woman in maharajganj
वृद्धा की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

विस्तार

दो बहुओं के साथ रह रही वृद्धा की घर में घुसे पड़ोसी युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कवलदह में हुई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को एक बहू के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बहू का आरोप है कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था।

विज्ञापन


कवलदह निवासी कवलपाती देवी (70) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रामसुमेर मुंबई में और छोटा राजेश्वर सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। कवलपाती गांव के बाहर अपने घर में बहुओं और पोतों के साथ रहती हैं। शाम करीब पांच बजे वह घर में सो रही थीं। बहुएं अपने-अपने कमरों में थीं। तभी एक बहू को खटपट की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो पड़ोसी युवक मुकेश चौधरी उनका गला दबा रहा था। इस पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


आरोपी युवक दीवार फांदकर भागने लगा तभी महिला का शोर सुनकर अन्य पड़ोसी आ गए और आरोपी काे दौ़ड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की बहू की तहरीर पर आरोपी मुकेश चौधरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल पर कोई हथियार नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।


नशे में धुत था आरोपी
वृद्धा की हत्या के आरोप में पकड़ा गया युवक मुकेश नशे की हालत में मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उसे नशे की लत है। पुलिस की तलाशी में उसके पास 5500 रुपये मिले। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed