{"_id":"65a3774d1d8416a70e0e46ea","slug":"the-work-of-removing-soil-from-the-excavation-site-in-buddhist-mound-devdah-intensifies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13864-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बौद्ध टीला देवदह में उत्खनन स्थल से मिट्टी हटाने का कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बौद्ध टीला देवदह में उत्खनन स्थल से मिट्टी हटाने का कार्य तेज
Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। राज्य उत्खनन व पुरातत्व विभाग की टीम लक्ष्मीपुर क्षेत्र बनसिंहा कला देवदह में उत्खनन के लिए कई दिनों से टीले के उत्खनन स्थल से मिट्टी निकालने में लगी है। अधिकारियों की देखरेख में काम तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष 22 फरवरी से 31 मार्च तक 16 ब्लाकों में उत्खनन हुआ था। जिसे बाद में मिट्टी से ढक दिया गया था। उत्खनन में मिट्टी के बर्तन, खिलौने, सिक्के व कुषाणकालीन व शुंग काल के मिट्टी के बर्तन व मोटी दीवार उत्खनन में मिली थी। पुरातत्वविद इस स्थल को महराजा अंजन का राजमहल व बुद्ध का ननिहल देवदह की संभावना जता रहे हैं। पिछले वर्ष हुए उत्खनन में कुषाणकालीन व शुंग काल के प्रमाण मिले हैं। पुरातत्व विभाग के छह सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। इस दौरान करीब 30 मजदूरों को लगाया गया है।
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कृष्ण मोहन दूबे ने बताया कि बनर्सिहा कला के प्राचीन स्थल पर ढकी मिट्टी को हटाया जा रहा है। यह कार्य कुछ दिन चलता रहेगा। इसके बाद उत्खनन का कार्य शुरू कराया जाएगा। यहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है।