फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The work boycott and picketing of accountants continued for the third day as well.

Maharajganj News: लेखपालों का कार्य बहिष्कार व धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

Sat, 29 Jul 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The work boycott and picketing of accountants continued for the third day as well.
जिले के सभी तहसीलों के लेखपाल संघ ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से सभी तहसीलों में उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीसरे दिन भी धरना दिया गया। सदर, फरेंदा, निचलौल, नौतनवां की तहसील इकाई ने सरकारी कार्य का बहिष्कार करते धरना प्रदर्शन जारी है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।


लेखपाल संघ के जिला महामंत्री कृष्णमोहन यादव ने बताया कि आईजीआरएस शिकायती पत्र का निस्तारण अधिकारी तत्काल मांग रहे हैं। आवेदक की असंतुष्टि के आधार पर बिना किसी जांच के लेखपालों का उत्पीड़न करना, लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया जाना, स्पष्टीकरण जारी किया जाना, अतिरिक्त प्रभार दिया जाना आदि से लेखपाल परेशान हैं। उनकी मांग है कि आईजीआरएस निस्तारण के मामले में बगैर जांच के कार्रवाई न की जाए। फरेंदा तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि लेखपालों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने से कार्य का बोझ अधिक होने से समस्या होती है। इसलिए लेखपालों की संख्या बढ़ाई जाए। इस दौरान गुलशन भारती, उपेंद्र त्रिपाठी, पूर्णिमा गुप्ता, रविंद्र यादव, शिवम, सूरज, गौरव सिंह, रामजतन यादव, राधेश्याम, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed